एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठोक दी थी 9 सेंचुरी
एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठोक दी थी 9 सेंचुरी
टेस्ट क्रिकेट खेलना और उसमें शतक लगाना आसान काम नहीं होता। लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे होते हैं, जो एक ही साल में कई सेंचुरी लगा देते हैं। ऐसा ही रिकॉर्ड हम आपको बताने जा रहे हैं। वो कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही साल में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाए हैं, उनके बारे में आपको जानना चाहिए।
Published : Aug 07, 2026 05:17 pm IST, Updated : Aug 07, 2026 05:17 pm IST
1/6Image Source : afp
टेस्ट क्रिकेट खेलना और उसमें शतक लगाना आसान काम नहीं होता। लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे होते हैं, जो एक ही साल में कई सेंचुरी लगा देते हैं। ऐसा ही रिकॉर्ड हम आपको बताने जा रहे हैं। वो कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही साल में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाए हैं, उनके बारे में आपको जानना चाहिए। पाकिस्तान के मोहम्मद यूसफ ने तो एक साल में 9 शतक तक बना दिए थे।
2/6Image Source : getty
पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने साल 2006 में जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया था। उस साल उन्होंने 11 टेस्ट खेलकर 9 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए थे। उस साल यूसुफ ने 1788 रन बना दिए थे। ये अब तक रिकॉर्ड है, जो कोई तोड़ नहीं पाया है।
3/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे रिकी पोंटिंग ने साल 2006 में 10 मैच खेलकर 10 शतक लगाए थे। उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए। पोंटिंक के बल्ले से उस साल कुल मिलाकर 1333 रन आए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए वे एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
4/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक विव रिचर्ड्स की बात करें तो उन्होंने साल 1976 में 11 टेस्ट खेलकर 7 शतक लगाए थे। उस साल रिचर्डस ने 1710 रन बनाने में सफलता हासिल की थी। उनके नाम उस साल पांच अर्धशतक भी दर्ज हैं।
5/6Image Source : afp
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक अरविंद डिसिल्वा ने साल 1997 में 11 टेस्ट खेलकर 7 शतक लगाए थे। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। उस साल डिसिल्वा के बल्ले से 1220 रन आए थे।
6/6Image Source : getty
भारत के सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में 14 टेस्ट खेलकर सात शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी। उस साल उनके नाम 5 अर्धशतक भी रहे। सचिन ने उस साल टेस्ट में 1562 रन बनाए थे। इतने रन अभी तक एक साल में कोई भी भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में नहीं बना सका है। देखना होगा कि उनका रिकॉर्ड कब और कौन तोड़ता है।