ODI में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, दो के नाम डबल सेंचुरी
ODI में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान, दो के नाम डबल सेंचुरी
वनडे क्रिकेट में वैसे तो बहुत सारे दोहरे शतक अब तक लग चुके हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर डबल सेंचुरी लगाने वाले केवल दो ही बल्लेबाज हैं और दोनों भारतीय खिलाड़ी हैं। चलिए आपको बताते है कि कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान कौन हैं।
Published : Mar 27, 2026 03:02 pm IST, Updated : Mar 27, 2026 03:02 pm IST
1/6Image Source : getty
वनडे क्रिकेट में वैसे तो बहुत सारे दोहरे शतक अब तक लग चुके हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर डबल सेंचुरी लगाने वाले केवल दो ही बल्लेबाज हैं और दोनों भारतीय खिलाड़ी हैं। चलिए आपको बताते है कि कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान कौन हैं। यहां हम आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं।
2/6Image Source : getty
वीरेंद्र सहवाग का नाम पहले नंबर पर आता है। वीरेंद्र सहवाग ने जब साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में दोहरा शतक लगाया, तब वे टीम इंडिया के कप्तान थे। उन्होंने 149 बॉल पर 219 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। ये कप्तान के तौर पर वनडे में खेली गई सबसे बड़ी पारी है।
3/6Image Source : getty
रोहित शर्मा की बात करें तो वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 153 बॉल पर इतने रन बना दिए थे। उस मैच में रोहित शर्मा भी भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी कप्तान के तौर पर वनडे में दोहरा शतक लगाने में काययाब नहीं हुआ है।
4/6Image Source : getty
सनथ जयसूर्या का भी नाम इसमें आता है। जयसूर्या ने 2000 में जब भारत के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में 189 रनों की पारी खेली थी, तब वे श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान थे। उन्होंने 161 बॉल पर ये रन बनाए थे।
5/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर नाम भी इसमें आता है। सचिन तेंदुलकर ने साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में नाबाद 186 रन बनाए थे। तब वे टीम के कप्तान हुआ करते थे। हालांकि सचिन बहुत ज्यादा दिनों तक टीम की कप्तानी नहीं कर सके। लेकिन इस लिस्ट में उनका नाम जरूर आता है।
6/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक विव रिचर्ड्स ने साल 1987 में श्रीलंका के खिलाफ 181 रनों की पारी खेली थी, उस वक्त वे अपनी टीम की कप्तानी कर रहे थे। उनका नाम इस लिस्ट में नंबर 5 पर आता है।