ODI में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर 6 पर पाकिस्तानी ओपनर
ODI में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर 6 पर पाकिस्तानी ओपनर
वनडे क्रिकेट में खूब रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें तोड़ना नामुमकिन तो नहीं, लेकिन मुश्किल जरूर होता है। इस बीच चलिए आपको उस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो साल 1998 में बना था और अब तक टूटा नहीं है। सचिन ने ये कीर्तिमान रचा था।
Published : Apr 06, 2026 01:45 pm IST, Updated : Apr 06, 2026 01:45 pm IST
1/7Image Source : afp
वनडे क्रिकेट में खूब रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें तोड़ना नामुमकिन तो नहीं, लेकिन मुश्किल जरूर होता है। इस बीच चलिए आपको उस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो साल 1998 में बना था और अब तक टूटा नहीं है। सचिन ने ये कीर्तिमान रचा था। हम बात कर रहे हैं, एक कैलेंडर साल में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में। चलिए यहां टॉप 6 बैटर्स में कौन है, इस पर नजर डालते हैं।
2/7Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में वनडे में बल्लेबाजी करते हुए 1894 रन बना दिए थे। एक साल में इतने रन और किसी भी बल्लेबाज ने अब तक नहीं बनाए हैं। सचिन ने उस साल 34 मैचों की 33 पारियों में बल्लेबाजी की थी। सचिन ने एक ही साल में 9 शतक और 7 अर्धशतक लगा दिए थे। तब से लेकर अब तक कोई इतने रन वनडे में एक साल में नहीं बना पाया है। जबकि इससे अब करीब 28 साल हो गए हैं।
3/7Image Source : getty
भारतीय टीम के कप्तान रहे सौरव गांगुली की बात करें तो वे इस लिस्ट में नंबर दो पर आते हैं। गांगुली ने साल 1999 में एक 41 मैच खेलकर इतनी ही पारियों में 1767 रन बना दिए थे। हालांकि वे सचिन के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन इसे तोड़ नहीं पाई थी। सौरव गांगुली ने उस साल 4 शतक और 10 अर्धशत लगाने का काम किया था।
4/7Image Source : getty
राहुल द्रविड़ का भी नाम इस लिस्ट में आता है। राहुल द्रविड़ ने साल 1999 में 43 वनडे मैच खेलकर 1761 रन बनाए थे। सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने एक ही साल में ये काम किया था। उस साल द्रविड़ गांगुली से केवल 6 रन पीछे रह गए थे। द्रविड़ ने उस साल 6 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे।
5/7Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में फिर से आता है। उन्होंने साल 1996 में 32 मैच खेलकर 1611 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। सचिन ने तब 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे। साल 1996 से लेकर 1998 तक सचिन तेंदुलकर गजब के फार्म में थे। वे करीब करीब हर मैच में रन बना रहे थे। उसी दौरान उनके ये कीर्तिमान सामने आए थे।
6/7Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का नाम इस लिस्ट में नंबर 5 पर आता है। उन्होंने साल 2007 में वनडे में 32 मैचों की 30 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1601 रन बनाए थे। हेडन ने उस साल 5 शतक और 6 अर्धशतक जमाए थे। टॉप 5 की लिस्ट में भारत के अलावा मैथ्यू हेडन दूसरे बल्लेबाज हैं।
7/7Image Source : getty
पाकिस्तान के सईद अनवर का नाम इस लिस्ट में नंबर 6 पर आता है। पाकिस्तान के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाने वाले अनवर ने साल 1996 में 36 मैचों की 36 पारियों में 1595 रन बनाए थे। अनवर के बल्ले से शतक तो केवल तीन ही आए, लेकिन उन्होंने 10 अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी।