ODI में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, केवल तीन के नाम 300 से अधिक
ODI में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, केवल तीन के नाम 300 से अधिक
वनडे क्रिकेट का अपना अलग ही रोमांच होता है। हालांकि इस वक्त इस फॉर्मेट के मैच कम हो रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स ठोकने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। यहां हम आपको टॉप 5 बैटर्स के बारे में बताएंगे, उनमें से केवल 3 ने ही 300 से अधिक सिक्स वनडे क्रिकेट में लगाए हैं।
Published : Apr 22, 2026 12:18 pm IST, Updated : Apr 22, 2026 12:18 pm IST
1/6Image Source : getty
वनडे क्रिकेट का अपना अलग ही रोमांच होता है। हालांकि इस वक्त इस फॉर्मेट के मैच कम हो रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स ठोकने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। यहां हम आपको टॉप 5 बैटर्स के बारे में बताएंगे, उनमें से केवल 3 ने ही 300 से अधिक सिक्स वनडे क्रिकेट में लगाए हैं।
2/6Image Source : getty
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का कीर्तिमान इस वक्त भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने अब तक 282 वनडे मैच खेलकर 357 छक्के लगाए हैं। 350 से अधिक सिक्स लगाने वाले वे दुनिया के दूसरे ही बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा अब तक 33 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके रोहित अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं।
3/6Image Source : getty
पाकिस्तान के कप्तान रह चुके शाहिद अफरीदी की बात करें तो वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। शाहिद अफरीदी ने अपने करियर में 398 वनडे मैच खेलकर 351 सिक्स लगाए थे। साल 1996 में डेब्यू करने वाले शाहिद अफरीदी ने 2015 तक वनडे क्रिकेट खेला। अफरीदी के नाम छह शतक और 39 अर्धशतक हैं।
4/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल ने 301 वनडे मैच खेलकर 331 सिक्स लगाए हैं। गेल ने साल 1999 में अपना वनडे मैच खेला था और वे 2019 तक खेलते रहे। क्रिस गेल के नाम 25 शतक और 54 अर्धशतक हैं। अभी बीच बीच में गेल कहीं कहीं लीग खेलते हुए दिख जाते हैं।
5/6Image Source : getty
श्रीलंका के कप्तान रहे सनथ जयसूर्या की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 445 वनडे मैच खेलकर 270 सिक्स लगाए हैं। गले ने 1989 से लेकर 2011 तक वनडे खेला। इस दौरान 28 शतक और 68 अर्धशतक उन्होंने लगाने का काम किया।
6/6Image Source : getty
एमएस धोनी इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। धोनी ने साल 2004 में डेब्यू कर 2019 तक वनडे खेला। इस दौरान 350 वनडे मैच खेलकर उन्होंने 229 सिक्स लगाए हैं। धोनी के नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं। साल 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।