ऑरेंज कैप पर किसने किया कब्जा, टॉप 5 में 4 भारतीय बल्लेबाज
ऑरेंज कैप पर किसने किया कब्जा, टॉप 5 में 4 भारतीय बल्लेबाज
ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प होती जा रही है। इस वक्त आईपीएल 2026 में जो 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उसमें से 4 भारतीय खिलाड़ी हैं। हालांकि ये लिस्ट कभी बदल सकती है। इस वक्त ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा ने कब्जा जमा रखा है। चलिए आपको टॉप बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
Published : May 04, 2026 02:39 pm IST, Updated : May 04, 2026 02:39 pm IST
1/6Image Source : pti
ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प होती जा रही है। इस वक्त आईपीएल 2026 में जो 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उसमें से 4 भारतीय खिलाड़ी हैं। हालांकि ये लिस्ट कभी बदल सकती है। इस वक्त ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा ने कब्जा जमा रखा है। चलिए आपको टॉप बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : AP
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने 10 मैच खेलकर 440 रन बनाए हैं। अभिषेक ने अब तक 41 चौके और 31 छक्के लगाए हैं। वे 200 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग कर रहे हैं।
3/6Image Source : AP
केएल राहुल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। राहुल ने अब तक इस साल के आईपीएल में 9 मैच खेलकर 433 रन बनाए हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। राहुल ने अब तक 42 चौके और 24 छक्के लगाए हैं। राहुल का स्ट्राइक रेट 185 से भी अधिक का चल रहा है।
4/6Image Source : AP
हेनरिक क्लासेन तीसरे नंबर पर आते हैं। क्लासेन टॉप 5 में अकेले विदेशी बल्लेबाज हैं। साथ ही वे अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जो ओपनिंग नहीं करते हैं फिर भी ऑरेंज कैप की रेस में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। क्लासेन ने अब तक 10 मैच खेलकर 425 रन बनाए हैं। उनके नाम 33 चौके और 19 छक्के दर्ज हैं।
5/6Image Source : pti
राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब नंबर 4 पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में 10 मैच खेलकर 404 रन बनाए हैं। उन्होंने 35 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। वे 200 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
6/6Image Source : pti
टॉप 5 में नंबर 5 पर साई सुदर्शन हैं, जो गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करते हैं। उन्होंने 10 मैच खेलकर अब तक 385 रन बना दिए हैं। उनके नाम 38 चौके और 18 छक्के हैं। साई का स्ट्राइक रेट 150 से कुछ अधिक का है।