1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ 3 नाम

टेस्ट, ODI और T20I तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ 3 नाम

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Jul 30, 2025 11:58 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 11:58 am IST
टेस्ट या ODI फॉर्मेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन दुनिया में कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने टेस्ट और ODI ही नहीं बल्कि T20I में भी सैकड़ा जड़ने का बड़ा कारनामा किया है। दुनिया में अब तक सिर्फ 27 पुरुष क्रिकेटर ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़े हैं। इनमें पाकिस्तान के सिर्फ 3 बल्लेबाज शामिल हैं।
1/4 Image Source : Getty

पाकिस्तान की ओर से टेस्ट, ODI और T20I यानी तीनों फॉर्मेट में सबसे पहले शतक जड़ने का कारनामा अहमद शहजाद ने किया था। अहमद शहजाद ने सबसे पहले फरवरी 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 115 रनों की पारी खेली थी। फिर जनवरी 2014 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सैकड़ा जड़ा। इसी साल शहजाद बांग्लादेश के खिलाफ T20I क्रिकेट में नाबाद 111 रनों की पारी खेलते हुए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बन गए।
2/4 Image Source : Getty

अहमद शहजाद के बाद पाकिस्तान की ओर से तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने वाले दूसरे बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं। रिजवान ने मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक जड़ा था। इसके बाद फरवरी 2021 में टेस्ट और T20I दोनों फॉर्मेट में अपना पहला शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया।
3/4 Image Source : Getty

बाबर आजम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। बाबर ने सितंबर 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला ODI शतक जड़ा था। वहीं, नवंबर 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट सैकड़ा ठोका। इसके तीन साल बाद यानी अप्रैल 2021 में अपना पहला T20I शतक जड़ने का कारनामा करते हुए इतिहास रच दिया।
4/4 Image Source : Getty

Advertisement