इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मिनट तक बल्लेबाजी करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मिनट तक बल्लेबाजी करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
इंटरनेशनल क्रिकेट के अभी तक के तीनों फॉर्मेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखने को मिले हैं, जिसमें हम आपको ऐसे टॉप- प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक बल्लेबाजी की है।
Published : Apr 18, 2026 09:34 pm IST, Updated : Apr 18, 2026 09:34 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर अब तक कई बड़े रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले है तो वहीं कुछ टूटते हुए भी देखे हैं। रनों से लेकर छक्के लगाने और चौके लगाने के मामले में अभी भी वर्ल्ड क्रिकेट में कई ऐसे कीर्तिमान हैं जिनका टूटना बाकी है। वहीं हम आपको अभी तक टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मिनट तक टॉप-5 लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में पहले नंबर पर सर्वकालिक महान बल्लेबाज टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन के नाम अभी भी वर्ल्ड क्रिकेट में कई ऐसे अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज हैं जिनको अब तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ने में कामयाब नहीं हो सका है। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 664 मैच खेलने के साथ कुल 34357 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 70211 मिनट से अधिक बल्लेबाजी की है।
3/6Image Source : AFP
राहुल द्रविड़ जिनकी जिनके नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जिनका टूटना लगभग असंभव है। राहुल द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 509 मुकाबले तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले हैं और उसमें उन्होंने 45.41 के औसत से कुल 24208 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ ने इस दौरान कुल 64354 मिनट से अधिक समय बल्लेबाजी की है।
4/6Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी और वर्ल्ड क्रिकेट में महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले जैक कैलिस का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 519 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 49.1 के औसत से 25534 रन बनाए हैं। जैक कैलिस ने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 59914 मिनट से अधिक समय बल्लेबाजी की है।
5/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट के मिलाकर महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल किए जाने वाले श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा की गिनती बड़ी-बड़ी पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों में की जाती है। संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 594 मैचों में खेलते हुए 46.77 के औसत से 28016 रन बनाए हैं। संगकारा ने इस दौरान कुल 58896 मिनट से अधिक समय बल्लेबाजी की है।
6/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग जिन्होंने अपनी कप्तानी में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो अब तक किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना लगभग असंभव बना हुआ है। पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 560 मैचों में खेलते हुए 45.95 के औसत से कुल 27483 रन बनाए हैं। इस दौरान पोंटिंग कुल 55216 मिनट से अधिक बल्लेबाजी करने में सफल रहे हैं।