IPL में 4000 से ज्यादा रन बनाकर भी इन प्लेयर्स ने नहीं लगाया शतक, लिस्ट में सिर्फ 5 नाम शामिल
IPL में 4000 से ज्यादा रन बनाकर भी इन प्लेयर्स ने नहीं लगाया शतक, लिस्ट में सिर्फ 5 नाम शामिल
महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के हो चुके हैं और वह आईपीएल के आगामी सीजन में भी खेलेंगे। वह आईपीएल में चार हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शतक नहीं लगया है। आइए जानते हैं, उनके अलावा किन और प्लेयर्स ने ऐसा किया है।
Published : Nov 17, 2025 10:50 pm IST, Updated : Nov 17, 2025 10:50 pm IST
1/6Image Source : ap
महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के हो चुके हैं और वह आईपीएल के आगामी सीजन में भी खेलेंगे। वह आईपीएल में चार हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शतक नहीं लगया है। आइए जानते हैं, उनके अलावा किन और प्लेयर्स ने ऐसा किया है।
2/6Image Source : ap
महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के बेहतरीन फिनिशर्स में होती है। उन्होंने आईपीएल में 278 मुकाबले खेलकर कुल 5439 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं और वह आईपीएल में आज तक कोई भी शतक नहीं लगा पाए हैं। उनका आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर 84 रन रहा है।
3/6Image Source : ap
रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में कुल 205 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4952 रन बनाए हैं, जिसमें 27 अर्धशतक शामिल रहे हैं, लेकिन वह भी आईपीएल में शतक नहीं लगा पाए हैं। उनका आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर 88 रन रहा है।
4/6Image Source : ap
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के 257 मैचों में कुल 4842 रन बनाए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक जड़े हैं। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 97 रन रहा है। वह भी आईपीएल में शतक नहीं लगा पाए हैं।
5/6Image Source : ap
फॉफ डु प्लेसिस ने आईपीएल के 154 मैचों में कुल 4773 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 39 अर्धशतक निकले हैं। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 96 रन रहा है। वह भी आईपीएल में शतक नहीं लगा पाए हैं।
6/6Image Source : ap
गौतम गंभीर मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच हैं। उनकी कप्तानी में केकेआर की टीम ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता था। उन्होंने आईपीएल के 154 मैचों में कुल 4217 रन बनाए हैं, जिसमें 36 अर्धशतक शामिल रहे हैं। वह भी आईपीएल में शतक नहीं लगा पाए हैं।