रिंकू सिंह बनाम सैम अयूब, 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
रिंकू सिंह बनाम सैम अयूब, 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
रिंकू सिंह ने जबसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से उन्होंने फिनिशर की भूमिका को काफी बखूबी तरीके से अदा किया है। वहीं अब सभी की नजरें आगामी एशिया कप 2025 में रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर होगी।
Published : Aug 29, 2025 11:31 pm IST, Updated : Aug 29, 2025 11:31 pm IST
1/6Image Source : Getty
एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं, जिसमें कुछ प्लेयर्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। इसमें एक नाम भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह का भी शामिल है जिन्होंने डेब्यू के बाद से टी20 फॉर्मेट में फिनिशर की भूमिका काफी बेहतर तरीके से संभाला है। ऐसे में हम आपको रिंकू सिंह और पाकिस्तानी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज सैम अयूब के बीच टी20 इंटरनेशनल में उनकी तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
रिंकू सिंह ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 33 मुकाबले खेले हैं तो वहीं सैम अयूब अब तक 37 मुकाबले खेल चुके हैं। रिंकू सिंह ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 24 पारियों में बल्लेबाजी की है जिसमें वह 42 के औसत से 546 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं सैम अयूब को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 19.82 के औसत से 575 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
रिंकू सिंह की गिनती अंतिम ओवर्स के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है जो बड़ी आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा देते हैं। रिंकू सिंह के बल्ले से 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं सैम अयूब ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक अर्धशतकीय पारी खेली थी।
4/6Image Source : Getty
रिंकू सिंह का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 69 रनों का है। वहीं सैम अयूब का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 98 रनों का था।
5/6Image Source : Getty
रिंकू सिंह और सैम अयूब का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है। रिंकू सिंह ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जहां 45 चौके और 31 छक्के लगाए हैं तो वहीं सैम अयूब ने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद 65 चौके और 27 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : Getty
रिंकू सिंह का टी20 इंटरनेशनल में अभी तक स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह काफी शानदार रहा है, जिसमें 33 मुकाबलों के बाद 145.18 का स्ट्राइक रेट है। वहीं सैम अयूब का 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 137.55 का था।