इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप-5 में रोहित शर्मा का नाम शामिल
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप-5 में रोहित शर्मा का नाम शामिल
इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालना आसान काम नहीं होता है, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से भी अब तक एक से एक बेहतरीन कप्तान देखने को मिले हैं, जिनके बल्ले का भी कमाल देखने को मिला है। इसी में एक नाम रोहित शर्मा का भी शामिल है।
Published : Jul 17, 2026 02:51 pm IST, Updated : Jul 17, 2026 02:51 pm IST
1/6Image Source : AP
इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक भारतीय टीम की कप्तानी अधिकतर प्रमुख बल्लेबाजों ने संभाली है, जिसमें एक से एक दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इसी में एक नाम मौजूदा समय में चर्चा में रहने वाला रोहित शर्मा का भी शामिल है, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है जिन्होंने काफी लंबे समय तक तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है। कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 213 मैचों में कप्तानी करते हुए 250 पारियों में बल्लेबाजी की जिसमें वह 59.92 के औसत से 12883 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। विराट कोहली ने बतौर कप्तान 41 शतकीय और 58 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
3/6Image Source : AFP
एमएस धोनी जिनकी कप्तानी टीम इंडिया का सफर काफी सुनहरा देखने को मिला था और हर फॉर्मेट में दबदबा था वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 332 मैच खेले जिसमें उन्होंने 330 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 46.89 के औसत से 11207 रन बनाए। धोनी के बल्ले से बतौर कप्तान 11 शतकीय और 71 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली।
4/6Image Source : AFP
मोहम्मद अजहरुद्दीन की गिनती भी वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है। अजहरुद्दीन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 221 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला है, जिसमें 230 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 40.88 के औसत से कुल 8095 रन बनाए। अजहरुद्दीन के बल्ले से इस दौरान 13 शतकीय और 46 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली।
5/6Image Source : AFP
सौरव गांगुली की गिनती भी वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन कप्तानों में की जाती है जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने घर पर ही बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। सौरव गांगुली का बतौर कप्तान एक बल्लेबाज के रूप में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 195 मैचों में खेलते हुए 217 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें उन्होंने 38.4 के औसत से 7643 रन बनाए हैं। गांगुली ने कप्तान के रूप में 16 शतकीय और 43 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
6/6Image Source : AP
रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है, जिसमें उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 142 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला है। इस दौरान रोहित शर्मा ने 159 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.06 के औसत से 5665 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतकीय और 34 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।