शुभमन गिल बनाम डेविड वॉर्नर, ऐसा था दोनों का 37 टेस्ट मैचों के बाद प्रदर्शन
शुभमन गिल बनाम डेविड वॉर्नर, ऐसा था दोनों का 37 टेस्ट मैचों के बाद प्रदर्शन
शुभमन गिल का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में शानदार देखने को मिला है, जिसमें हाल में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर भी उनका बल्ले से कमाल देखने को मिला। ऐसे में गिल की तुलना कई दिग्गज प्लेयर्स के साथ देखने को मिल रही है।
Published : Aug 14, 2025 11:04 pm IST, Updated : Aug 14, 2025 11:04 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का इंग्लैंड के दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 700 से अधिक रन बनाए। वहीं गिल के इस प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना कई पूर्व और मौजूदा प्लेयर्स के साथ की जा रही है। ऐसे में हम आपको शुभमन गिल और डेविड वॉर्नर की 37-37 टेस्ट मैचों के बाद तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने 37 टेस्ट मैचों में अब तक खेलते हुए 69 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 41.35 के औसत से 2647 रन बनाए हैं। वहीं डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने कुल 114 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 37 टेस्ट मैचों में वह 70 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47.29 के औसत से 3169 रन बनाने में कामयाब हुए थे।
3/6Image Source : Getty
शुभमन गिल अब तक 37 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 9 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं, जिसमें कई में उन्होंने पारियां भी खेली हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 12 शतकीय और 13 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : Getty
शुभमन गिल का 37 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 269 रनों की पारी है। वहीं दूसरी तरफ डेविड वॉर्नर का 37 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 180 रनों का है।
5/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और डेविड वॉर्नर दोनों ही बल्लेबाजों की गिनती आक्रामक प्लेयर्स में की जाती है। गिल ने अब तक 37 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 43 छक्के लगाए हैं तो वह 295 चौके भी लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं डेविड वॉर्नर ने 37 टेस्ट मैचों में 32 छक्के और 379 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और डेविड वॉर्नर का 37 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उस मामले में वॉर्नर का काफी बेहतर दिखाई देता है। गिल का जहां 37 टेस्ट मैचों में स्ट्राइक रेट 61.42 का था तो वहीं डेविड वॉर्नर का 37 टेस्ट मैचों में स्ट्राइक रेट 74.89 का था।