1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. मारुति, टाटा, निसान की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी, जानें सितंबर में किस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां

मारुति, टाटा, निसान की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी, जानें सितंबर में किस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) की सितंबर में कुल बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 यूनिट हो गई।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Oct 01, 2026 06:36 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 06:36 pm IST
मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24.4 प्रतिशत बढ़कर 2,36,013 यूनिट हो गई। इसमें घरेलू बिक्री, निर्यात और अन्य मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को की गई बिक्री भी शामिल है। बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में मारुति की कुल बिक्री 1,89,665 यूनिट थी। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सितंबर में कुल घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री करीब 37 प्रतिशत बढ़कर 1,81,838 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,32,820 यूनिट थी। सितंबर में कंपनी का कुल निर्यात 44,219 यूनिट हो गया। जबकि, पिछले साल सितंबर में ये 42,204 था।
1/4 Image Source : maruti suzuki

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) की सितंबर में कुल बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 यूनिट हो गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने 60,907 गाड़ियां बेची थीं। TMPV की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी शामिल हैं। सितंबर में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 68,810 यूनिट हो गई। जबकि, पिछले साल सितंबर में ये 59,667 यूनिट थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, टाटा की पैसेंजर कारों की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1400 यूनिट रही, जो पिछले साल सितंबर में 1240 यूनिट थी।
2/4 Image Source : tata motors

TMPV ने बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबार समेत कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सितंबर में 67 प्रतिशत बढ़कर 15,384 यूनिट हो गई। जो पिछले साल सितंबर में 9191 यूनिट थी। टाटा मोटर्स ने कहा कि पैसेंजर व्हीकल्स के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही अबतक की सबसे ज्यादा बिक्री वाली तिमाही रही, जिसमें 2,01,723 गाड़ियों की बिक्री हुई और इसमें सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। टाटा ने सितंबर में 70,000 गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा पार करते हुए तिमाही का मजबूत समापन किया।
3/4 Image Source : tata motors

इसी बीच, निसान मोटर इंडिया की सितंबर के दौरान घरेलू बाजार में थोक बिक्री सालाना आधार पर 100 प्रतिशत बढ़कर 3300 हो गई। कंपनी ने गुरुवार को मासिक बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि सितंबर, 2025 में उसने घरेलू बाजार में 1652 गाड़ियां बेची थी। हालांकि, सितंबर में कंपनी का निर्यात 24.2 प्रतिशत घटकर 6725 रह गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 8873 था। निर्यात घटने से कंपनी की कुल बिक्री 4.8 प्रतिशत घटकर 10,025 यूनिट रह गई, जो साल भर पहले 10,525 यूनिट थी।
4/4 Image Source : Nissan India

Advertisement