शुभमन गिल बनाम हैरी ब्रूक, 27 टेस्ट मैचों के बाद किसका रिकॉर्ड है बेहतर
शुभमन गिल बनाम हैरी ब्रूक, 27 टेस्ट मैचों के बाद किसका रिकॉर्ड है बेहतर
वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय 2 खिलाड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है, जो आने वाले समय में महान खिलाड़ी बनने की रेस में शामिल हो गए हैं। इसमें एक नाम टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का है तो दूसरा इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी हैरी ब्रूक का।
Published : Jul 09, 2025 12:47 pm IST, Updated : Jul 09, 2025 12:47 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर अब तक 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के खेले गए 2 मुकाबलों में अभी तक दो बल्लेबाजों का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है, इसमें एक नाम भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का तो दूसरा इंग्लैंड के हैरी ब्रूक है। इन दोनों ही प्लेयर्स को आने वाले समय के महान खिलाड़ी के तौर पर भी देखा जाने लगा है, जिनका वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा देखने को मिलेगा। शुभमन गिल ने अभी सिर्फ 34 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं हैरी ब्रूक 27 टेस्ट मैच मुकाबले खेल चुके हैं, ऐसे में हम आपको इन दोनों ही प्लेयर्स का 27-27 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
शुभमन गिल जो 34 टेस्ट मैच खेलने के बाद 2478 रन बना चुके हैं। वहीं उनका 27 टेस्ट मैच के बाद शुभमन गिल का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 50 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.80 के औसत से 1656 रन बनाए थे। वहीं दूसरी तरफ हैरी ब्रूक का 27 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 45 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 59.52 के औसत से 2619 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : Getty
शुभमन गिल अभी तक अपने टेस्ट करियर में कुल 8 शतकीय पारियां खेल चुके हैं। वहीं उनका 27 टेस्ट मैच में रिकॉर्ड देखा जाए तो गिल ने कुल 5 शतकीय पारियां खेली थी, इसके अलावा 6 अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए थे। हैरी ब्रूक 27 टेस्ट मैचों में 9 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं।
4/6Image Source : Getty
शुभमन गिल का 27 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रनों का था, जबकि हैरी ब्रूक का 27 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 317 रनों का है। वहीं गिल ने 27 टेस्ट मैचों में कुल 2743 गेंदों का सामना किया था। हैरी ब्रूक ने 27 टेस्ट मैचों में 3009 गेंदों का सामना किया है।
5/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और हैरी ब्रूक दोनों ही प्लेयर्स की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जिनका टेस्ट में खेलने का अंदाज अधिक नहीं बदलता। शुभमन गिल ने 27 टेस्ट मैचों में जहां 185 चौके और 29 छक्के लगाए थे। वहीं हैरी ब्रूक को लेकर बात की जाए तो वह 283 चौके और 43 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे।
6/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और हैरी ब्रूक का 27 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें गिल का स्ट्राइक रेट 60.37 का रहा था, दूसरी तरफ हैरी ब्रूक का स्ट्राइक रेट 87.04 का है। इसके अलावा ब्रूक 27 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक पारी में नाबाद पवेलियन लौटे हैं तो वहीं गिल 5 बार नाबाद पवेलियन लौटने में कामयाब हुए हैं।