शुभमन गिल बनाम सचिन तेंदुलकर, 35 टेस्ट के बाद किसका रिकॉर्ड शानदार
शुभमन गिल बनाम सचिन तेंदुलकर, 35 टेस्ट के बाद किसका रिकॉर्ड शानदार
इंग्लैंड में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोल रहा है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 मैच खेले जाने तक वह 600 से ज्यादा रन अपने नाम कर चुके हैं। अब मैनचेस्टर टेस्ट में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
Published : Jul 22, 2025 12:58 pm IST, Updated : Jul 22, 2025 12:58 pm IST
1/5Image Source : Getty
भारतीय कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे पर अब तक 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सीरीज में वह 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं और अभी 2 मुकाबले और खेले जाने हैं। ऐसे में उनके पास इतिहास रचने का शानदार मौका है। शुभमन गिल ने अभी सिर्फ 35 टेस्ट मैच खेले हैं और उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से होने लगी हैं। ऐसे में हम आपको इन दोनों ही प्लेयर्स का 35-35 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/5Image Source : Getty
शुभमन गिल 35 टेस्ट मैचों की 65 पारियों में 41.66 के औसत से 2500 रन बना चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर का 35 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 51 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 52.71 के औसत से 2425 रन बनाए थे।
3/5Image Source : Getty
शुभमन गिल अभी तक अपने टेस्ट करियर में कुल 8 शतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा 6 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 35 टेस्ट मैचों में 8 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां आईं थी।
4/5Image Source : Getty
शुभमन गिल का 35 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रनों का है, जबकि सचिन तेंदुलकर का 35 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 179 रनों का है। गिल ने 35 टेस्ट मैचों में कुल 4004 गेंदों का सामना किया है। सचिन तेंदुलकर ने 37 टेस्ट मैचों में 4699 गेंदों का सामना किया था।
5/5Image Source : Getty
शुभमन गिल की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से होती है क्योंकि दोनों का टेस्ट क्रिकेट में आगाज आक्रामक अंदाज में हुआ। शुभमन गिल ने 35 टेस्ट मैचों में जहां 276 चौके और 36 छक्के लगाए हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर 312 चौके और 5 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे।