सूर्यकुमार यादव बनाम शुभमन गिल, 21 टी20 मैचों के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव बनाम शुभमन गिल, 21 टी20 मैचों के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की गिनती इस फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वह कई बार अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलट देते हैं। सूर्या के इस प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना कई मौजूदा युवा प्लेयर्स के साथ भी देखने को मिलती है।
Published : Aug 17, 2025 09:29 pm IST, Updated : Aug 17, 2025 09:29 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का इस फॉर्मेट में रिकॉर्ड अब तक बल्ले से काफी शानदार देखने को मिला है। सूर्यकुमार यादव ने जबसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से नियमित तौर पर टीम इंडिया की इस फॉर्मेट में कप्तानी संभाली उसके बाद से उनका बल्ले से और भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। ऐसे में सूर्या की तुलना कई प्लेयर्स के साथ देखने को मिलती रहती है। ऐसे में हम आपको सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दोनों का 21-21 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था।
2/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव ने अभी तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 83 मुकाबले खेले हैं तो वहीं शुभमन गिल को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 21 मैच खेले हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद बल्ले से रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 19 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.75 के औसत से 572 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 21 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.42 के औसत से 578 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल दोनों के टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो उसमें सूर्या ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद 117 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल को लेकर बात की जाए तो उनका 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 126 रनों का है।
4/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव दोनों की गिनती टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है। सूर्यकुमार यादव ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जहां एक शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं शुभमन गिल ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
5/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 57 चौके और 31 छक्के लगाए थे। दूसरी तरफ शुभमन गिल को लेकर बात की जाए तो उनके बल्ले से भी 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बड़े शॉट देखने को मिले हैं, जिसमें गिल ने 60 चौके और 22 छक्के लगाए हैं।
6/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल का 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें साफतौर पर सूर्या काफी आगे दिखाई देते हैं। सूर्यकुमार यादव का 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 176 का था तो वहीं शुभमन गिल का 139.27 का है।