टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज, किसने लगाया केवल 33 बॉल में शतक
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज, किसने लगाया केवल 33 बॉल में शतक
टी20 वर्ल्ड कप अभी कुछ ही वक्त पहले खत्म हुआ है, जिसे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। इस बीच कुछ आंकड़ों के बारे में आपको जानना चाहिए। ऐसे कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे तेज सेंचुरी इस टूर्नामेंट में लगाई है। खास बात ये है कि टॉप 2 तो इसी बार लगी हैं।
Published : May 05, 2026 02:46 pm IST, Updated : May 05, 2026 02:46 pm IST
1/6Image Source : afp
टी20 वर्ल्ड कप अभी कुछ ही वक्त पहले खत्म हुआ है, जिसे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। इस बीच कुछ आंकड़ों के बारे में आपको जानना चाहिए। ऐसे कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे तेज सेंचुरी इस टूर्नामेंट में लगाई है। खास बात ये है कि टॉप 2 तो इसी बार लगी हैं।
2/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक फिल ऐलन ने साल 2026 के टी20 विश्व कप में केवल 33 बॉल पर सेंचुरी लगा दी थी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए ये काम किया। फिन ऐलन ने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और 8 आसमानी छक्के ठोके थे। इस कीर्तिमान का टूट पाना नामुमकिन तो नहीं, लेकिन काफी ज्यादा मुश्किल जरूर है।
3/6Image Source : afp
इंग्लैंड के जैकब बैथल ने साल 2026 के टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 45 बॉल पर सेंचुरी लगा दी थी। बैथल इस मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने 48 बॉल खेलकर 105 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके और सात छक्के ठोकने में कामयाबी हासिल की थी।
4/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने साल 2016 के टी20 विश्व कप में केवल 47 बॉल पर सेंचुरी लगा दी थी। ये सेंचुरी इंग्लैंड के खिलाफ आई थी। गेल ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 11 दनदनाते हुए सिक्स लगाने का काम किया था।
5/6Image Source : getty
क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में फिर से आता है। उन्होंने साल 2007 के टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 बॉल पर शतक लगाया था। इस मैच में गेल ने कुल 57 बॉल खेली और 117 रन बना दिए थे। गेल ने इस मैच में सात चौके और 10 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : ap
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने साल 2026 के टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 50 बॉल पर शतक लगाया था। नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए हैरी ब्रूक ने 10 चौके और चार छक्के अपनी इस पारी के दौरान लगाने का काम किया था।