टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें, टीम इंडिया इस नंबर पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें, टीम इंडिया इस नंबर पर
टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय में कुछ टीमों का ही दबदबा देखने को मिलता है, जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का नाम प्रमुख तौर पर शामिल है।
Published : Aug 07, 2026 11:53 pm IST, Updated : Aug 07, 2026 11:53 pm IST
1/6Image Source : PTI
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास जहां सबसे पुराना है लेकिन इस फॉर्मेट को खेलने वाली टीमों की संख्या काफी कम है, जिसकी बड़ी वजह उस स्तर के प्लेयर्स का कई टीमों के पास नहीं होना जिनकी टेस्ट में दरकार होती है। अभी भी इस फॉर्मेट में कई बड़ी टीमों का दबदबा देखने को मिलता है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत का नाम प्रमुख है। ऐसे में हम अब तक टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
क्रिकेट के जनक माने वाले इंग्लैंड इस लिस्ट में पहले पायदान पर है जिसमें वह अब तक एकमात्र ऐसी टीम रही है जो 1000 से अधिक टेस्ट मुकाबले खेलने में कामयाब हो सकी है। इंग्लैंड ने 1097 टेस्ट मैच अब तक खेले हैं, जिसमें से वह 405 मैचों को जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं 336 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 356 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
3/6Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जिसमें उनका टेस्ट क्रिकेट में काफी लंबे समय तक दबदबा भी देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने 882 टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें से 426 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है और 235 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि 219 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
4/6Image Source : PTI
भारतीय टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जिसमें वह एशियाई टीम के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले वाली टीम है। टीम इंडिया ने अब तक कुल 599 टेस्ट मैच खेले हैं और 186 मैच जीतने में कामयाब रही जबकि 188 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 224 मैच ड्रॉ रहे हैं।
5/6Image Source : PTI
वेस्टइंडीज की टीम जिनका एक समय वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा देखने को मिलता था मौजूदा दौर वह टेस्ट फॉर्मेट में काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए दिख रही है। विंडीज टीम ने अब तक 596 टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें से वह 187 मैच जीतने में कामयाब रही है और 224 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 184 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
6/6Image Source : PTI
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम करने वाली न्यूजीलैंड की टीम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। कीवी टीम ने 487 टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें से वह 126 मैच जीतने में कामयाब रही जबकि 190 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा वहीं 171 टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।