भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया को चल रहे टोक्यो ओलंपिक के पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के जायूर उगयेव के हाथों 4-7 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। (Read More)
भारत के पहलवान दीपक पुनिया को चल रहे टोक्यो ओलंपिक के पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में सैन मरिनो के माइल्स अमीन के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। दीपक को बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका के डेविड टेलर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दीपक से कांस्य पदक जीतने की उम्मीद थी। हालांकि, इस हार के साथ ही उनसे कांस्य लाने की उम्मीद भी टूट गई। (Read More)
दो बार की विश्व चैम्पियन बेलारूस वेनेसा कालाजिंसकाया के महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में हारने के साथ ही भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट के रेपेचेज राउंड में पहुंचने की उम्मीद टूट गई और वह कांस्य पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। (Read More)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने जर्मनी को ब्रांज मेडल मुकाबले में 5-4 से हराते हुए ओलंपिक में 41 साल बाद कोई मेडल अपने नाम किया। (Read More)