1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020 : दीपक पुनिया का कांस्य पदक जीतने का सपना टूटा, सैन मैरिनो के पहलवान ने 4-2 से हराया

Tokyo Olympics 2020 : दीपक पुनिया का कांस्य पदक जीतने का सपना टूटा, सैन मैरिनो के पहलवान ने 4-2 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 05, 2021 05:07 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 05:31 pm IST

भारतीय पहलवान दीपक पुनिया को कांस्य पदक के मुकाबले में सैन मैरिनो के पहलवान के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

Deepak Punia dream of winning bronze medal is shattered, San Marino wrestler defeated 4-2 Tokyo Olym- India TV Hindi
Deepak Punia dream of winning bronze medal is shattered, San Marino wrestler defeated 4-2 Tokyo Olympics 2020 Image Source : AP

भारत के पहलवान दीपक पुनिया को यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक के पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में सैन मरिनो के माइल्स अमीन के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। दीपक को बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका के डेविड टेलर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दीपक से कांस्य पदक जीतने की उम्मीद थी। हालांकि, इस हार के साथ ही उनसे कांस्य लाने की उम्मीद भी टूट गई।

कांस्य पदक के मुकाबले में दीपक ने पहले पीरियड में शुरूआती दो अंक जुटाए लेकिन अमीन ने भी एक अंक हासिल किया। इसके साथ ही दीपक पहले पीरियड में अमीन पर भारी रहे और उन्होंने 2-1 की बढ़त ली।

दूसरे पीरियड में अमीन ने वापसी कर दो अंक जुटाकर 3-2 की बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने फिर दीपक को चित्त कर एक अंक बटोरा और 4-2 की बढ़त लेकर मुकाबले को जीत कांस्य पदक हासिल किया।

दीपक अपनी शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख सके और उनका टोक्यो ओलंपिक में सफर यहीं समाप्त हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल