1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 स्पिनर

टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 स्पिनर

Written By: Hitesh Jha
Published : Sep 13, 2025 08:35 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 08:35 pm IST
टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो वहां युजवेंद्र चहल का नाम टॉप पर है। चहल ने अब तक T20I में 80 मैचों में 96 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट रहा है। इस दौरान उनका औसत 25.09 और इकॉनमी रेट 8.19 की रही है।
1/5 Image Source : AP

कुलदीप यादव का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। कुलदीप ने इस फॉर्मेट में अब तक भारत के लिए 41 मैचों में 73 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर पांच विकेट का रहा है। T20I में गेंदबाजी के दौरान कुलदीप का औसत 13.39 और इकॉनमी रेट 6.72 का रहा है। वह दो बार चार विकेट हॉल ले चुके हैं।
2/5 Image Source : AP

पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। T20I में अश्विन ने 65 मैचों में 72 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट का रहा। इस फॉर्मेट में अश्विन ने 23.22 के औसत और 6.90 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। अश्विन भी T20I में दो चार विकेट हॉल ले चुके हैं।
3/5 Image Source : AP

अक्षर पटेल भी 72 विकेट के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। अक्षर टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 72 मैचों में 72 विकेट ले चुके हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन इस फॉर्मेट में 9 रन देकर 3 विकेट का रहा है। T20I में अक्षर का औसत 22.00 और इकॉनमी रेट 7.26 का रहा है। हालांकि अब तक वह एक बार भी चार विकेट या पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं।
4/5 Image Source : AP

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। बिश्नोई ने इस फॉर्मेट में अब तक 42 मैचों में 61 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 19.37 और स्ट्राइक रेट 7.35 का रहा है। बिश्नोई का बेस्ट प्रदर्शन इस फॉर्मेट में 13 रन देकर 4 विकेट का रहा है। वह इस फॉर्मेट में अब तक 2 बार चार विकेट हॉल ले चुके हैं।
5/5 Image Source : AP

Advertisement