भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
भारत और श्रीलंका के बीच में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसमें टीम इंडिया काफी लंबे समय के बाद श्रीलंका का दौरा कर रही है। ऐसे में हम आपको दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Jul 31, 2026 01:36 pm IST, Updated : Jul 31, 2026 01:36 pm IST
1/6Image Source : AFP
भारतीय टीम काफी लंबे समय के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के दौरे पर जा रही है, जिसमें उसे पहले मुकाबला मेजबान टीम के खिलाफ 15 अगस्त को खेलना है। वहीं टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल कई खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले हैं जिसमें उनके लिए वहां के हालात सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है। हम आपको भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए अभी तक टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 60.45 के औसत से 1995 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 9 शतकीय और छह अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AFP
श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले महेला जयवर्धने इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 18 मुकाबले खेले हैं और उसमें 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 67.48 के औसत से 1822 रन बनाए हैं। जयवर्धने के बल्ले से कुल 6 शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : AFP
राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसमें उनका टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। द्रविड़ ने 20 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.64 के औसत से 1508 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले कुमार संगकारा का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। संगकारा ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 17 मुकाबलों में खेलते हुए 28 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 52 के औसत से 1352 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
6/6Image Source : AFP
अरविंद डी सिल्वा जो लंबे समय तक श्रीलंकाई मिडिल ऑर्डर में अहम बल्लेबाज की भूमिका को निभाते हुए दिखाई दिए थे उनका भारत के खिलाफ भी टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है। अरविंद डी सिल्वा ने 19 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.73 के औसत से 1252 रन बनाए हैं, जिसमें वह 5 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं।