वैभव सूर्यवंशी बनाम संजू सैमसन, 29 टी20 मैचों ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम संजू सैमसन, 29 टी20 मैचों ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में अब तक 400 से अधिक रन बना चुके 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि उनकी जल्द टीम इंडिया में भी एंट्री देखने को मिलेगी, जिसको लेकर पिछले काफी समय से चर्चा देखने को मिल रही है।
Published : May 13, 2026 11:38 pm IST, Updated : May 13, 2026 11:38 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में किसी एक खिलाड़ी को लेकर सभी की नजरें सबसे ज्यादा हैं तो वह 15 के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जो 400 से अधिक रन बना चुके हैं, उनकी चर्चा पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। वैभव सूर्यवंशी जिस तरह से दिग्गज तेज गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी आसान से छक्के लगा रहे हैं उसने सभी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, ऐसे में अब सभी को इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके डेब्यू का इंतजार है। वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक सिर्फ 29 टी20 मुकाबले खेले हैं ऐसे में हम आपको संजू सैमसन के साथ उनके टी20 रिकॉर्ड की तुलना करते हुए दोनों के आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक कुल 29 मुकाबले खेले हैं तो वहीं संजू सैमसन ने अपने टी20 करियर में कुल 341 मैच अब तक खेले हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन का 29-29 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 29 टी20 मैचों की 29 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.75 के औसत से 1141 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने 29 टी20 मैचों की 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 25.04 के औसत से 576 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में जिस तरह से अपनी प्रतिभा का परिचय सभी को दिया है, उसने हर किसी को हैरान जरूर कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 29 टी20 मैचों में तीन अर्धशतकीय और चार शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। संजू सैमसन ने 29 टी20 मैचों में एक भी शतकीय पारी तो नहीं खेली है, लेकिन चार अर्धशतकीय पारी खेलने में जरूर कामयाब हुए थे।
4/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का 29 टी20 मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की पारी है। संजू सैमसन ने 29 टी20 मैचों में एक मुकाबले में 63 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।
5/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का अब तक टी20 क्रिकेट में बल्ले से काफी आक्रामक अंदाज देखने को मिला है, जिसमें वह अपने दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 29 टी20 मैचों में 102 छक्के और 91 चौके देखने को मिले हैं। संजू सैमसन ने 29 टी20 मैचों में 54 चौके और 17 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन दोनों ही बल्लेबाजों की गिनती टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है। ऐसे में दोनों के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें वैभव सूर्यवंशी का 29 टी20 मैचों में 215.68 का स्ट्राइक रेट रहा है तो वहीं संजू सैमसन का 29 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट 118.27 का था।