वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सिक्सर किंग का ताज, जानें IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सिक्सर किंग का ताज, जानें IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
Vaibhav Suryavanshi: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों पर 6 बाउंड्री की मदद से 36 रन बनाए, जिसमें 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस तरह वैभव IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में टॉप पर मजबूती से कायम हैं।
Published : May 10, 2026 02:48 pm IST, Updated : May 10, 2026 02:50 pm IST
1/5Image Source : AFP
Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में वैभव शीर्ष पर बरकरार हैं। आइए जानते हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/5Image Source : AFP
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB के कप्तान इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। IPL 2026 में उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और 318 रन बनाए हैं। उनका औसत 39.75 और स्ट्राइक 200 का है। इस दौरान उनके बल्ले से 30 छक्के आ चुके हैं।
3/5Image Source : AFP
IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में मुंबई इंडियंस के रयान रिकल्टन तीसरे पायदान पर हैं। इस सीजन रयान का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने 8 मैचों में 54 से ज्यादा के औसत और 190.95 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं। इसमें 33 छक्के भी शामिल हैं।
4/5Image Source : AFP
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिलहाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने अब तक 36 छक्के जड़े हैं। अभिषेक इस सीजन 11 मैचों में 475 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं।
5/5Image Source : AFP
IPL 2026 के सिक्सर किंग हैं 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान रॉयल्स का ये होनहार बल्लेबाज अब तक 40 छक्के जड़ने का कमाल कर चुका है। वैभव इस सीजन टॉप-5 रन स्कोरर बल्लेबाजों में भी शुमार हैं।