वैभव सूर्यवंशी बनाम ईशान किशन, 19 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों धाकड़ प्लेयर्स का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम ईशान किशन, 19 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों धाकड़ प्लेयर्स का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत होने के साथ जिन दो भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के अलावा ईशान किशन हैं, जिसमें दोनों के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
Published : Apr 01, 2026 07:26 pm IST, Updated : Apr 01, 2026 07:26 pm IST
1/6Image Source : AP
आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने के साथ कई भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें हैं, जिसमें एक नाम जिसको लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं वह 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। सीएसके के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने सीजन का आगाज धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर किया है। वहीं उनकी तुलना अक्सर कई बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ देखने को मिलती रहती है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी का अभी टी20 करियर उतना बड़ा नहीं है, जितने मुकाबले ईशान किशन ने खेले हैं। हालांकि वैभव ने अपने छोटे से करियर जिस प्रतिभा को दिखाया है उसके सभी कायल हो गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 19 मुकाबले खेले हैं, तो वहीं ईशान किशन इस फॉर्मेट में 230 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन का 19-19 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 19 टी20 मैचों में 41.83 के औसत से कुल 753 रन बनाए हैं। ईशान किशन ने 19 टी20 मैचों में 14.57 के औसत से कुल 277 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन दोनों की गिनती टी20 फॉर्मेट के आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जो अपने दिन पर अकेले ही मुकाबले को खत्म करने की क्षमता रखते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 19 टी20 मैचों में तीन शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। ईशान ने 19 टी20 मैचों में एक भी शतकीय और अर्धशतकीय पारी नहीं खेली थी।
4/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन दोनों ही गेंद को काफी आसानी से बाउंड्री से पार पहुंचाते हुए दिखते हैं, जिसमें उनके खिलाफ गेंदबाजी करते समय बॉलर्स हमेशा दबाव में होते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 19 टी20 मैचों में 57 चौके और 67 छक्के लगाए हैं। ईशान किशन का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 19 टी20 मैचों में 26 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन दोनों के बल्ले से अब तक टी20 फॉर्मेट में बड़ी पारियां देखने को मिली हैं। वैभव सूर्यवंशी का 19 टी20 मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 144 रनों की पारी खेली है। ईशान किशन का 19 टी20 मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 48 रनों की पारी थी।
6/6Image Source : AP
टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी भी बल्लेबाज के स्ट्राइक रेट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिलती है। वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन दोनों ही इस मामले में बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे दिखते हैं। वैभव सूर्यवंशी का 19 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 209.16 का है तो वहीं ईशान किशन का 19 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट सिर्फ 93.26 का है।