केएल राहुल बनाम विराट कोहली, 89 वनडे मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
केएल राहुल बनाम विराट कोहली, 89 वनडे मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। वहीं इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने भी शानदार अर्धशतक लगाया।
Published : Dec 01, 2025 07:03 pm IST, Updated : Dec 01, 2025 07:03 pm IST
1/5Image Source : AP
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। केएल इस मैच में 60 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने 135 रन की धमाकेदार पारी खेली। दोनों ही खिलाड़ियों ने इस मैच में टीम इंडिया की 17 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई। आज हम इन दोनों प्लेयर्स की तुलना करते हुए आपको बताएंगे कि 89-89 वनडे मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : AP
विराट कोहली की बात करें तो वह अभी तक अपने करियर में 306 वनडे मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 89 वनडे मैच के बाद 86 पारियों में 52.20 के औसत से 3863 रन बनाए थे। वहीं अगर बात करें केएल राहुल की तो उन्होंने 89 वनडे मैचों की 82 पारियों में 48.49 के औसत से 3152 रन बना चुके हैं। रन बनाने के मामले में यहां विराट कोहली का दबदबा देखने को मिल रहा है।
3/5Image Source : AP
शतक और अर्धशतक लगाने की बात करें तो 89 वनडे मैच के बाद विराट कोहली के बल्ले से 13 शतक आए थे। वहीं इस दौरान वह 21 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे थे। इस मामले में अगर केएल राहुल का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने 89 वनडे मैच के बाद 9 शतक लगाए थे। इसके साथ ही वह 19 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे थे। यहां भी विराट का दबदबा देखने को मिल रहा है।
4/5Image Source : AP
89 वनडे मैच के बाद विराट कोहली का एक मैच में हाईएस्ट स्कोर 183 रन का है। ये पारी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। वहीं अगर केएल राहुल की बात करें तो 89 वनडे मैचों के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 112 रन का है। ये पारी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी।
5/5Image Source : AP
चौके-छक्के लगाने की बात करें तो 89 वनडे मैच के बाद विराट कोहली 364 चौके और 20 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं अगर केएल राहुल की बात करें तो वह 89 वनडे मैच के बाद 240 चौके लगाने में कामयाब रहे थे और इस दौरान उन्होंने 72 छक्के भी जड़े थे।