विराट कोहली बनाम शुभमन गिल, 9 मैचों में कप्तानी के बाद कैसे हैं दोनों के बैटिंग रिकॉर्ड
विराट कोहली बनाम शुभमन गिल, 9 मैचों में कप्तानी के बाद कैसे हैं दोनों के बैटिंग रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 68 मैचों में कप्तानी की थी। 9 मैचों में कप्तानी करने के बाद बल्लेबाजी में उनका और शुभमन गिल का रिकॉर्ड कैसा है यहां उसकी जानकारी दी गई है।
Published : Jun 08, 2026 06:03 pm IST, Updated : Jun 08, 2026 06:03 pm IST
1/5Image Source : AP
टेस्ट में कप्तानी का जिम्मा संभालने के बाद से शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं। गिल को मई 2025 में टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था, जब रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड दौरे से अपने कप्तानी करियर की शुरुआत की। वह अब तक 9 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं और वहां उनका बैटिंग रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस बीच हम आपको बताएंगे कि 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने के बाद शुभमन गिल और विराट कोहली के आंकड़े कैसे हैं।
2/5Image Source : AP
शुभमन गिल की बात करें तो वह अब तक 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं और वहां उनके बल्ले से 15 पारियों में 82.76 के औसत से 1076 रन आए हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 68 मैचों में कप्तानी की थी। वहां 9 मैचों में विराट ने 15 पारियों में 50.93 के औसत से 764 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में गिल यहां विराट से काफी आगे हैं।
3/5Image Source : AP
शतक और अर्धशतक की बात करें तो वहां भी सेंचुरी लगाने के मामले में गिल विराट से आगे हैं। गिल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 6 शतक लगाए हैं, वहीं 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने के बाद विराट के बल्ले से 4 शतक आए थे। अर्धशतक लगाने की बात करें तो वहां दोनों के बल्ले से एक-एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
4/5Image Source : AP/PTI
कप्तान के तौर पर 9 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करने के बाद गिल 123 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 16 छक्के भी देखने को मिले हैं। विराट यहां भी गिल से काफी पीछे रह गए, यहां वे 85 चौके लगाने में कामयाब हो सके थे। वहीं इस दौरान विराट सिर्फ दो छक्के लगा पाए थे।
5/5Image Source : AP
अब बात करते हैं हाईएस्ट स्कोर की, तो 9 टेस्ट मैच में कप्तानी करने के बाद शुभमन गिल का एक पारी में हाईएस्ट स्कोर 269 रनों का रहा है। उन्होंने ये दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में इंग्लैंड दौरे पर लगाया था। वहीं विराट कोहली की बात करें तो बतौर कप्तान 9 टेस्ट मैचों के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 147 रन का था। ये शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में साल 2015 में लगाया था।