आईसीसी विश्व कप 2019 के 27वें मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हेडिंग्ले मैदान में 20 रन से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 233 रनों का चुनौती पूर्ण लक्ष्य दिया। जिसमें श्रीलंका की तरफ से एंजलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। जबकि इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड तीन-तीन विकेट हासिल किए।
233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजो के नतमस्तक नजर आए और उनकी पूरी टीम 212 रनों पर ढह गई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बेन स्टोक्स रहे जिन्होंने श्रीलंका की घातक गेंदबाजी के आगे 82 रन की नाबाद पारी खेली मगर टीम को जीत नहीं दिला पाए।
श्रीलंका की तरफ से अनुभवी लसिथ मलिंगा ने अपनी कहर बरपाती गेंदों से 4 विकेट हासिल किए। जबकि धनंजय डी सिल्वा ने 3, इसुरु उदाना ने 2 और नुवान प्रदीप ने 1 विकेट हासिल किया।
इस तरह विश्व कप 2019 में मेजबान इंग्लैंड टीम की ये दूसरी हार है। अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत जैसी टीमों से होना है। सेमीफाइनल में जाने के लिए इंग्लैंड को अब हर हाल में 2 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। जबकि श्रीलंका को अपना हर एक मुकाबला जीतना होगा। साथ ही अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़