Published : Nov 04, 2024 03:00 pm IST, Updated : Nov 04, 2024 03:08 pm IST
1/6Image Source : FILE
OnePlus Nord 4 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। इस साल लॉन्च हुए वनप्लस के मिड बजट स्मार्टफोन की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है। Amazon पर चल रहे मौजूद सेल में वनप्लस के इस स्मार्टफोन को लॉन्च प्राइस से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। वनप्लस का यह फोन कुछ महीने पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था।
2/6Image Source : FILE
OnePlus Nord 4 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। कंपनी ने फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वनप्लस के इस फोन को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
3/6Image Source : FILE
OnePlus Nord 4 5G में 6.74 इंच का oLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रेजलूशन को सपोर्ट करता है। वनप्लस के इस मिड बजट फोन का डिस्प्ले HDR10+ जैसी टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2150 निट्स तक की है।
4/6Image Source : FILE
OnePlus Nord 4 5G में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वनप्लस का यह फोन Android 14 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन में मैटलिक बॉडी का इस्तेमाल किया है। साथ ही, फोन AI फीचर्स से लैस है।
5/6Image Source : FILE
OnePlus Nord 4 5G में 5,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB Type C, डुअल बैंड Wi-Fi, 5G/LTE सिम कार्ड समेत कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। वनप्लस का यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
6/6Image Source : FILE
OnePlus Nord 4 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। फोन के बैक में डुअल LED फ्लैश दिया गया है।