Published : May 28, 2026 02:13 pm IST, Updated : May 28, 2026 02:13 pm IST
1/5Image Source : Nothing
Nothing Phone 3 की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। नथिंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से आधी कीमत में मिल रहा है। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यूके की कंपनी ने अपने इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था। फोन में 16GB रैम, 512GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
2/5Image Source : Nothing
Amazon पर यह फोन लॉन्च प्राइस से 42,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। Nothing Phone 3 को भारतीय बाजार में 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। अमेजन पर फोन की कीमत आधी हो गई है। इसके अलावा 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से यह फोन 39,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है।
3/5Image Source : Nothing
नथिंग का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। यह फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 2800 x 1260 यानी 1.5K पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
4/5Image Source : Nothing
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3 पर काम करता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
5/5Image Source : Nothing
यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी नथिंग के इस प्रीमियम फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।