200MP कैमरा, 12GB रैम और 256GB वाला Redmi Note 13 Pro 5G मिल रहा सस्ता, हुआ बड़ा Price Cut
200MP कैमरा, 12GB रैम और 256GB वाला Redmi Note 13 Pro 5G मिल रहा सस्ता, हुआ बड़ा Price Cut
200MP camera 12GB RAM 256GB Storage featured Redmi Note 13 Pro 5G price cut on Flipkart- 200MP कैमरा, 12GB रैम और 256GB वाला Redmi Note 13 Pro 5G मिल रहा सस्ता, हुआ बड़ा Price Cut
Published : Jul 04, 2025 06:52 pm IST, Updated : Jul 04, 2025 06:52 pm IST
1/5Image Source : Redmi India
Redmi के 200MP कैमरा वाले फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। रेडमी का यह फोन 12GB रैम, 256G समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने फोन की कीमत हजारों रुपये कम कर दिए हैं। इसे 20,000 रुपये से भी कम कीमत में घर लाया जा सकता है।
2/5Image Source : Redmi India
Redmi Note 13 Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसे 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 21,999 रुपये और 22,499 रुपये है। फोन की कीमत में 10,500 रुपये तक की कटौती की गई है। इसके टॉप वेरिएंट को 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
3/5Image Source : Redmi India
रेडमी का यह फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K पिक्सल है। साथ ही यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में डॉल्वी विजन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट समेत कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।
4/5Image Source : Redmi India
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 5100mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन IP54 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी के छींटों से खराब नहीं होगा।
5/5Image Source : Redmi India
इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा।