200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हो गया इतना सस्ता, दिल करेगा अभी खरीद लें
200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हो गया इतना सस्ता, दिल करेगा अभी खरीद लें
200MP camera 12GB RAM 256GB storage Samsung Galaxy S24 Ultra massive price cut on Amazon : सैमसंग के 200MP कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा की कीमत में भारी कटौती कर दी है। सैमसंग का यह प्रीमियम फोन लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है।
Published : Nov 12, 2025 03:10 pm IST, Updated : Nov 12, 2025 03:10 pm IST
1/5Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S24 Ultra फिर से सस्ता हो गया है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है। यह फोन लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 200MP कैमरा, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। पिछले दिनों चल रहे फेस्टिवल सेल के दौरान भी इस प्रीमियम फोन की कीमत में कटौती की गई थी।
2/5Image Source : Samsung
Samsung ने अपने इस फ्लैगशिप फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। प्राइस कट के बाद सैमसंग के इस फोन को 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसकी कीमत में 45,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर फोन की खरीद पर 2,599 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। साथ ही, फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
3/5Image Source : Samsung
Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
4/5Image Source : Samsung
यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा NFC, WiFi, Bluetooth, S-Pen जैसे फीचर्स मिलते हैं।
5/5Image Source : Samsung
इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy S24 Ultra में 50MP, 12MP और 10MP के तीन कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा।