200MP कैमरा, 12GB RAM, 512GB स्टोरेज वाले Redmi Note 13 Pro+ 5G पर ऑफर्स की बारिश
200MP कैमरा, 12GB RAM, 512GB स्टोरेज वाले Redmi Note 13 Pro+ 5G पर ऑफर्स की बारिश
200MP Camera 12GB RAM 512GB Storage Featured Redmi Note 13 Pro Plus 5G: रेडमी नोट 14 सीरीज के लॉन्च होते ही चीनी कंपनी ने अपने 200MP कैमरा वाले Redmi Note 13 Pro+ 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह फोन काफी सस्ते में मिल रहा है।
Published : Dec 13, 2024 05:15 pm IST, Updated : Dec 13, 2024 05:15 pm IST
1/6Image Source : Redmi India
Redmi Note 13 Pro+ 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। नई Redmi Note 14 सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी ने फोन की कीमत कम कर दी है। पिछले साल लॉन्च हुई Redmi Note 13 सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल की कीमत में यह कटौती हर वेरिएंट में की गई है। इसके बेस 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB तीनों वेरिएंट की कीमत काफी कम हो गई है। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
2/6Image Source : Redmi India
इस फोन का बेस वेरिएंट 33,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। इसे अब 22,642 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। वहीं, Redmi Note 13 Pro+ 5G के टॉप 12GB RAM + 512GB वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस वेरिएंट को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से आप इसे खरीद सकते हैं।
3/6Image Source : Redmi India
Redmi के इस फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 1.5K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ फ्लैगशिप लेवल IP68 रेटिंग मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
4/6Image Source : Redmi India
इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। मीडियाटेक का यह मिड बजट प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक में वीगन लेदर वाला डिजाइन दिया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है।
5/6Image Source : Redmi India
Redmi Note 13 Pro+ में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, डुअल बैंड Wi-Fi, 5G, LTE आदि का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी का यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। इस फोन के प्रोटेक्शन के लिए फ्लैगशिप लेवल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस का सपोर्ट दिया गया है।
6/6Image Source : Redmi India
Redmi Note 13 Pro+ के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा, जिसे पंच-होल में फिट किया गया है।