50MP के तीन कैमरे, 5000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 पर धांसू ऑफर
50MP के तीन कैमरे, 5000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 पर धांसू ऑफर
Motorola Edge 70 5G की कीमत में पहली बड़ी कटौती की गई है। मोटोरोला का यह दमदार फोन हजारों रुपये डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे वैलेंटाइन्स सेल में दमदार ऑफर मिल रहा है।
Published : Feb 07, 2026 07:27 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 07:27 pm IST
1/5Image Source : motorola India
Motorola Edge 70 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। मोटोरोला का यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे वैलेंटाइन्स सेल में इस फोन की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है।
2/5Image Source : motorola India
Motorola Edge 70 5G की कीमत 34,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 32,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसे 31,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 8GB RAM + 256GB में आता है।
3/5Image Source : motorola india
मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन IP68, IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने या फिर धूल-मिट्टी से यह खराब नहीं होगा।
4/5Image Source : motorola India
यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। इसमें गूगल जेमिनी पर बेस्ड Moto AI मिलता है। इस फोन में 5000mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी दी गई है। इसके साथ 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है।
5/5Image Source : motorola India
इस फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और एक थ्री-इन वन लाइट सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा। फोन के कैमरे में 4K वीडियो रेजलूशन का सपोर्ट मिलता है।