Published : Sep 09, 2025 10:00 am IST, Updated : Sep 09, 2025 10:00 am IST
1/5Image Source : India TV
Poco ने हाल ही में अपना तगड़ा गेमिंग फोन लॉन्च किया है। पोको F सीरीज का यह फोन 12GB रैम, 512GB स्टोरेज, 7550mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर 23 सितंबर से शुरू होने बिग बिलियन डेज से पहले ही कंपनी ने फोन की कीमत हजारों रुपये कम कर दी है।
2/5Image Source : India TV
पोको का यह फोन 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन साइबर सिल्वर, फ्रोस्ट व्हाइट और फैंटम ब्लैक में आता है। 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला फोन 4,000 रुपये तक सस्ता हो गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है।
3/5Image Source : India TV
Poco F7 5G में 1.5K रेजलूशन वाली pOLED स्क्रीन दी गई है। इस दमदार गेमिंग फोन के डिस्प्ले में 120Hz, HDR10+ और डॉल्वी विजन का सपोर्ट मिलता है। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है।
4/5Image Source : India TV
POCO F7 5G में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 7550mAh की दमदार बैटरी के साथ-साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी दिया है।
5/5Image Source : India TV
POCO F7 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।