Published : May 26, 2026 05:26 pm IST, Updated : May 26, 2026 05:26 pm IST
1/5Image Source : Samsung
सैमसंग के 5000mAh बैटरी वाले दमदार फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन महज 510 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर फोन की खरीद पर यह बंपर ऑफर दिया जा रहा है।
2/5Image Source : Samsung
Samsung Galaxy M17 5G को तीन स्टोरेज ऑप्शन- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 14,499 रुपये है। अमेजन पर इस फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ EMI ऑफर का लाभ मिल रहा है।
3/5Image Source : Samsung
यह फोन 6.7 इंच के FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Exynos 1330 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।
4/5Image Source : Samsung
सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के प्रोटेक्शन के लिए IP54 और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है।
5/5Image Source : Samsung
इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।