27 मई की लॉन्चिंग से पहले Alcatel के तीनों फोन की दिखी झलक, मिलेगा यूनीक कैमरा सेटअप
27 मई की लॉन्चिंग से पहले Alcatel के तीनों फोन की दिखी झलक, मिलेगा यूनीक कैमरा सेटअप
27 मई को Alcatel ब्रांड की दोबारा भारतीय बाजार में वापसी हो रही है। अल्काटेल भारत में V3 सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें तीन स्मार्टफोन V3 Ultra, V3 Pro और V3 Classic शामिल हैं।
Published : May 22, 2025 06:54 pm IST, Updated : May 22, 2025 06:54 pm IST
1/5Image Source : FILE
Alcatel V3 Series में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने अपने इन तीनों फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर लिया है। अल्टाटेल के ये फोन V3 Ultra, V3 Pro और V3 Classic के नाम से पेश किए जाएंगे। लिस्टिंग में इस सीरीज के फोन के डिजाइन भी रिवील हुए हैं। साथ ही, इनके कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं।
2/5Image Source : FILE
Alcatel V3 Ultra 5G इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा, जिसमें Stylus Pen का सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में 6.8 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट कर सकता है। यह फोन 5010mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
3/5Image Source : FILE
Alcatel V3 Ultra के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 108MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन फिजिकल के साथ-साथ eSIM सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।
4/5Image Source : FILE
Alcatel V3 Pro में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट केरेगा। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिल सकता है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा।
5/5Image Source : FILE
Alcatel V3 Classic में भी 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट केरेगा। इस फोन में भी 5200mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिल सकता है। यह भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा।