BSNL का 3GB डेली डेटा वाला सस्ता प्लान, पूरे महीने सिम रहेगा एक्टिव
BSNL का 3GB डेली डेटा वाला सस्ता प्लान, पूरे महीने सिम रहेगा एक्टिव
BSNL के पोर्टफोलियो में कई ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें आपको निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर किया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने ऐसा ही एक सस्ता रिचार्ज हाल में लॉन्च किया है, जिसमें डेली 3GB डेटा ऑफर किया जाता है और यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
Published : Sep 01, 2026 01:55 pm IST, Updated : Sep 01, 2026 01:55 pm IST
1/5Image Source : India TV
BSNL के पोर्टफोलियो में कई ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें आपको निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर किया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने ऐसा ही एक सस्ता रिचार्ज हाल में लॉन्च किया है, जिसमें डेली 3GB डेटा ऑफर किया जाता है और यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
2/5Image Source : BSNL
BSNL का यह सस्ता प्लान 300 रुपये से कम कीमत में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग भी ऑफर किया जाता है।
3/5Image Source : Unsplash
299 रुपये की कीमत में आने वाला यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है यानी इसमें यूजर्स को 90GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है यानी पूरे महीने आपका सिम बंद नहीं होगा।
4/5Image Source : BSNL
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के डेली 3GB डेटा वाले मंथली प्लान की बात करें तो इसमें आपको करीब 400 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। निजी कंपनियां अपना ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर को बढ़ाने के लिए कई सस्ते प्लान बंद भी कर रही हैं।
5/5Image Source : BSNL
BSNL की अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी ने पिछले महीने 1 रुपये वाला फ्रीडम ऑफर पेश किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस ऑफर में यूजर्स को नया BSNL का सिम लेने पर 1 रुपये में 24 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और 1GB डेटा का लाभ मिलता है। यह ऑफर 12 सितंबर तक वैलिड है।