699 रुपये में Dubstep का वैलेंटाइन्स एडिशन TWS ईयरबड्स, जानें कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस
699 रुपये में Dubstep का वैलेंटाइन्स एडिशन TWS ईयरबड्स, जानें कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस
वियरेबल और ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Dubstep ने हाल ही में खास X12 Love Edition TWS ईयरबड्स लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स को बेहद किफायती कीमत 699 रुपये में भारतीय बाजार में पेश किया गया है।
Published : Feb 14, 2026 12:49 pm IST, Updated : Feb 14, 2026 12:49 pm IST
1/5Image Source : India TV
वियरेबल और ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Dubstep ने हाल ही में खास X12 Love Edition TWS ईयरबड्स लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स को बेहद किफायती कीमत 699 रुपये में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर लॉन्च हुए इस TWS में 60 घंटे का बैटरी बैकअप, डुअल मोड कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हमने इस TWS को कुछ दिन इस्तेमाल किया है, जानें कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस...
2/5Image Source : India TV
सबसे पहले हम TWS के डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करते हैं। इसका डिजाइन एक बजट TWS होने के लिहाज से ठीक लगेगा। Love Edition होने की वजह से इसके चार्जिंग बॉक्स में गहरे लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसके दोनों बड्स में भी ऊपर की तरफ गहरा लाल रंग यूज किया गया है। वहीं, नीचे की तरफ व्हाइट स्ट्रिप दी गई है, जो देखने में इसे आकर्षक बनाता है। इसमें हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
3/5Image Source : India TV
कंफर्ट की बात करें तो दोनों बड्स काफी हल्के हैं। इन्हें कान में लगाने के बाद यह आपको भारी नहीं लगेंगे। इसके साथ दो जोड़ी एक्स्ट्रा ईयरटिप्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर अपने कान की साइज के हिसाब से लगा सकते हैं। चार्जिंग केस का भी वजन ज्यादा नहीं है, जिसकी वजह से इसे कैरी करना आसान है। TWS के बॉक्स में ईयरटिप्स के अलावा एक USB Type C चार्जिंग केबल दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसके चार्जिंग केस को चार्ज कर सकते हैं।
4/5Image Source : India TV
इस TWS को फोन या किसी अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने बेहद आसान है। जैसे ही आप बड्स को चार्जिंग केस के निकालेंगे इसके लाइट्स ब्लिंक करने लगेंगे। इसके बाद आप अपने फोन या डिवाइस में ब्लूटूथ ऑन करके इसे आसानी से पेयर कर सकेंगे। इस बड्स की सबसे अच्छी बात हमें ये लगी की इसमें डुअल मोड मिलता है। आप म्यूजिक और गेमिंग के दौरान अलग-अलग मोड्स को सेलेक्ट कर सकते हैं।
5/5Image Source : India TV
Dubstep TWS को आप एक बार फुल चार्ज करने के बाद तीन से चार दिन आराम से यूज कर सकते हैं। इसके बड्स को एक बार चार्ज करने के बाद 7 से 8 घंटे तक यूज किया जा सकता है। चार्जिंग केस में बड्स को दो से तीन बार फुल चार्ज किया जा सकता है। इस तरह आपको कम से कम 35 घंटे का बैकअप मिल जाता है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि यह 60 घंटे का बैटरी बैकअप देता है। अगर, आपको अपने वैलेंटाइन्स को कम बजट में कोई गिफ्ट देना है, तो आप इसे एक ऑप्शन के तौर पर रख सकते हैं।