Google Pixel 10a vs Google Pixel 9a: गूगल के नए पिक्सल फोन में पुराने के मुकाबले क्या है अंतर?
Google Pixel 10a vs Google Pixel 9a: गूगल के नए पिक्सल फोन में पुराने के मुकाबले क्या है अंतर?
Google Pixel 10a भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। गूगल का यह सस्ता पिक्सल फोन पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 9a का अपग्रेड है। इन दोनों फोन का डिजाइन एक जैसा है। हालांकि, फोन के हार्डवेयर फीचर में अपग्रेड किए गए हैं।
Published : Feb 18, 2026 10:28 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 10:28 pm IST
1/5Image Source : Google
Google Pixel 10a भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। गूगल का यह सस्ता पिक्सल फोन पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 9a का अपग्रेड है। इन दोनों फोन का डिजाइन एक जैसा है। हालांकि, फोन के हार्डवेयर फीचर में अपग्रेड किए गए हैं। Pixel 10a लॉन्च होने के बाद क्या Google Pixel 9a खरीदना फायदेमंद होगा? आइए, जानते हैं...
2/5Image Source : Google
Google के ये दोनों फोन Actua pOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन के डिस्प्ले की साइज भी लगभग एक जैसी है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलेगा। Pixel 9a के मुकाबले Pixel 10a के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस बेहतर है।
3/5Image Source : Google
Google Pixel 10a और Pixel 9a दोनों में Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया गया है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। ये फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
4/5Image Source : Google
गूगल के ये दोनों फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Google Pixel 10a के बैक में 48MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा मिलता है। Google Pixel 9a के बैक में 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।
5/5Image Source : Google
Google Pixel 10a और Google Pixel 9a दोनों में 5,100mAh की बैटरी दी गई है। पिक्सल 9a में 23W और Pixel 10a में 30W का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Pixel 10a को 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। Pixel 9a को भी इसी प्राइस में उतारा गया था।