Google Pixel 9a की सेल हुई शुरू, फर्स्ट सेल में ही आया हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर
Google Pixel 9a की सेल हुई शुरू, फर्स्ट सेल में ही आया हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर
गूगल की तरफ से पिछले महीने Google Pixel 9a को लॉन्च किया था। गूगल ने अपने इस स्मार्टफोन को कई सारे धांसू फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गूगल ने अब पिक्सल 9a को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है।
Published : Apr 16, 2025 02:27 pm IST, Updated : Apr 16, 2025 02:27 pm IST
1/8Image Source : फाइल फोटो
टेक जायंट गूगल की तरफ से कुछ समय पहले भारतीय बाजार में Google Pixel 9a को लॉन्च किया गया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि अब कंपनी की तरफ से इसे सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
2/8Image Source : फाइल फोटो
Google Pixel 9a की बाजार में सीधी टक्कर Apple के लेटेस्ट iPhone 16e से होने वाली है। गूगल ने अपने इस स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स दिए हैं। इससे आप डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
3/8Image Source : फाइल फोटो
गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स हमेशा से ही अपने दमदार कैमरा सेटअप के लिए जाने जाते रहे हैं। अगर स्मार्टफोन से बहुत ज्यादा फोटोग्राफी करते हैं तो आप Google Pixel 9a की तरफ जा सकते हैं। इसमें कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है।
4/8Image Source : फाइल फोटो
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में Google Pixel 9a की सेल लाइव हो गई है। आप फर्स्ट सेल में ही इस फोन को तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट में यह स्मार्टफोन 49,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
5/8Image Source : फाइल फोटो
वैसे कंपनी ग्राहकों को इस पर कोई फ्लैट डिस्काउंट ऑफर तो नहीं दे रही है लेकिन बैंक ऑफर का फायदा लेकर आप इसे सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।
6/8Image Source : फाइल फोटो
फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों को Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5% का कैशबैक ऑफर कर रहा है। अगर आप और कम दाम में खरीदना चाहते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेना होगा।
7/8Image Source : फाइल फोटो
Flipkart ग्राहकों को Google Pixel 9a खरीदने पर 45,980 रुपये तका एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। मतलब आप पुराने फोन को बदलकर 45 हजार रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं। आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।
8/8Image Source : फाइल फोटो
Google Pixel 9a में 6.28 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग दी गई है जिससे यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 48+13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा मिलता है।