चीनी कंपनी ला रही iPhone 16 Pro जैसा दिखने वाला सस्ता फोन, मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर
चीनी कंपनी ला रही iPhone 16 Pro जैसा दिखने वाला सस्ता फोन, मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर
चीनी कंपनी Honor जल्द ही iPhone 16 Pro की तरह दिखने वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाली है। इसे Honor Power 2 के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन की खास बात ये है कि आईफोन प्रो मॉडल की तरह दिखने के साथ-साथ इसमें 10,000mAh बैटरी दी जाएगी।
Published : Dec 27, 2025 05:32 pm IST, Updated : Dec 27, 2025 05:32 pm IST
1/5Image Source : honor
चीनी कंपनी Honor जल्द ही iPhone 16 Pro की तरह दिखने वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाली है। इसे Honor Power 2 के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन की खास बात ये है कि आईफोन प्रो मॉडल की तरह दिखने के साथ-साथ इसमें 10,000mAh बैटरी दी जाएगी। इससे पहले कंपनी ने Honor Win सीरीज को भी 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है।
2/5Image Source : honor
सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच लिस्टिंग में ऑनर का यह फोन मॉडल नंबर Honor SER-AN00 के नाम से लिस्ट किया गया है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 चिपसेट दिया जाएगा, जिसके साथ 12GB रैम मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 के साथ आएगा। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, फो को सिंगल कोर में 1,728 और मल्टीकोर में 6762 का स्कोर मिला है।
3/5Image Source : honor
चीनी टिप्स्टर Bald Panda ने हाल ही में ऑनर के इस अपकमिंग फोन का डिजाइन शेयर किया है। इसमें फोन का कुल काफी हद तक iPhone 16 Pro की तरह है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 16MP का फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन के डिस्प्ले में डायनैमिक आईलैंड भी दिया जा सकता है।
4/5Image Source : honor
Honor Power 2 के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.79 इंच के फ्लैट OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा, जिसका रेजलूशन 1.5K पिक्सल हो सकता है। इस फोन में 10,000mAh की तगड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ कंपनी 100W या 80W का फास्ट चार्जिंग फीचर दे सकती है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा।
5/5Image Source : honor
पिछले साल लॉन्च हुए Honor Power में कंपनी ने 8,000mAh की बैटरी दी थी, जिसके साथ 66W का चार्जिंग मिल सकता है। इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ कंपनी ने C1+ कम्युनिकेशन चिपसेट दिया है।