Published : Mar 26, 2025 07:47 pm IST, Updated : Mar 26, 2025 07:47 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। अपकमिंग स्मार्टफोन Infinix Note 50x 5G के नाम से बाजार में दस्तक देगा।
2/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि इनफिनिक्स Infinix Note 50x 5G को 27 मार्च 2025 को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही इसकी कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। अब यह स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग से इसके कई सारे फीचर्स का भी खुलासा हो गया है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। कंपनी ने Infinix Note 50x 5G के लिए वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। लॉन्च ऑफर में कंपनी इस फोन पर कई तरह के डिस्काउंट भी दे सकती है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
Flipkart इस फोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च करेगा। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के इस बात की जानकारी दी है इसे 12000 रुपये से कम की प्राइस में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद से ही इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। Infinix Note 50x 5G को कंपनी Sea Breeze Green कलर में प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन के साथ पेश करेगी।
5/7Image Source : फाइल फोटो
Infinix Note 50x 5G में Enchanted Purple और Titanium Grey कलर ऑप्शन मिलेगा। इसके डिस्प्ले में आईफोन की तरह का डायनेमिक बार फीचर मिलने वाला है। खास बात यह है कि सस्ते फोन में भी कंपनी IP64 की रेटिंग देने वाली है। इससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रेगा।
6/7Image Source : फाइल फोटो
Infinix Note 50x 5G के गूगल प्ले कंसोल लिंस्टिंग से इसका भी खुलासा हो गया है कि कंपनी इस फोन को 6GB तक की स्टैंडर्ड रैम के साथ पेश करेगी। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन iOS 15 पर ही रन करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek MT6878 SoC चिपसेट मिलेगा।
7/7Image Source : फाइल फोटो
Infinix Note 50x 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।