iPhone 17 को डिस्काउंट में खरीदने का मौका यहां, कम कीमत में घर ले आएं एप्पल का लेटेस्ट फ्लैगशिप
iPhone 17 को डिस्काउंट में खरीदने का मौका यहां, कम कीमत में घर ले आएं एप्पल का लेटेस्ट फ्लैगशिप
आईफोन 17 खरीदने के लिए अगर आप अच्छा ऑप्शन देख रहे हैं तो एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां इस समय अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है, जानिए किस तरह से ये फोन कम कीमत पर घर ला सकते हैं।
Published : Feb 04, 2026 02:47 pm IST, Updated : Feb 04, 2026 02:47 pm IST
1/5Image Source : Apple
फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 दो स्टोरेज ऑप्शन में मिल रहा है जिसमें 256जीबी और 512जीबी के ऑप्शन हैं। इसके 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है।
2/5Image Source : Apple
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड से खरीदारी करने पर iPhone 17 पर 4000 रुपये का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 6,909 रुपये की EMI दी जा रही है। इस आईफोन पर 59,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
3/5Image Source : Apple Store
एप्पल का यह लेटेस्ट आईफोन A19 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है। फोन में 16 कोर का न्यूरल इंजन दिया गया है, जो एआई यूज करने पर बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इस आईफोन में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
4/5Image Source : Apple
एप्पल ने इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड 2 टेक्नोलॉजी यूज किया है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है और इसमें डायनैमिक आईलैंड फीचर भी मिलता है। iPhone 17 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 48MP का ही अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा।
5/5Image Source : Apple
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन 17 में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर यह आईफोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। आईफोन 17 को आप लैवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज ग्रीन, व्हाइट और ब्लैक कलर में घर ला सकते हैं।