Motorola के लेटेस्ट फोन पर ऑफर्स की बारिश, फेस्टिवल सेल की डील्स हुई रिवील
Motorola के लेटेस्ट फोन पर ऑफर्स की बारिश, फेस्टिवल सेल की डील्स हुई रिवील
Motorola ने अपकमिंग फ्लिपकार्ट फेस्टिवल सेल में मिलने वाली डील्स रिवील कर दी है। मोटोरोला के फोल्डेबल फोन से लेकर Edge 60 सीरीज और बजट फ्रेंडली फोन की कीमत में 10,000 रुपये तक की बड़ी कटौती की गई है।
Published : Sep 20, 2025 05:32 pm IST, Updated : Sep 20, 2025 05:32 pm IST
1/5Image Source : Motorola
Motorola ने अपने इस साल लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन की डील्स रिवील कर दी है। मोटोरोला के स्मार्टफोन को अपकमिंग फ्लिपकार्ट बिग बिलियन फेस्टिवल सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने सेल में मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी के फोल्डेबल फोन से लेकर Edge सीरीज तक की कीमत में कटौती की गई है।
2/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 60 Pro को इस सेल में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। फोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। यह फोन फ्लैगशिप 50MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप, 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।
3/5Image Source : Motorola
Motorola G96 5G और Moto G86 Power की कीमत में भी कटौती की गई है। ये दोनों फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए थे। फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में इन्हें क्रमशः 14,999 रुपये और 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। ये दोनों फोन pOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ आते हैं।
4/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 60 Fusion को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन फ्लिपकार्ट सेल में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। फोन की कीमत में 3,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। इस फोन में 1.5K AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। फोन में दमदार कैमरा और बैटरी दी गई है।
5/5Image Source : Motorola
Motorola के फोल्डेबल फोन Moto Razr 60 की कीमत में भी भारी कटौती की गई है। यह फोल्डेबल फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये सस्ते में मिलेगा। 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। फोन में फ्लेक्सिबल फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है। वहीं, इसमें बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा।