OnePlus 13 की कीमत धड़ाम, एक झटके में हजारों रुपये हुआ सस्ता
OnePlus 13 की कीमत धड़ाम, एक झटके में हजारों रुपये हुआ सस्ता
OnePlus 13 की कीमत में भारी कटौती की गई है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रहे सेल में जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
Published : Apr 23, 2026 10:51 pm IST, Updated : Apr 23, 2026 10:51 pm IST
1/5Image Source : india tv
OnePlus 13 की कीमत में भारी कटौती की गई है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रहे सेल में जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।
2/5Image Source : india tv
OnePlus 13 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB + 256GB और 16GB + 512GB में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर यह फोन 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसकी MRP 72,999 रुपये है। वहीं, फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकेंगे।
3/5Image Source : india tv
वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक की है और यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। यह फोन 24GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है।
4/5Image Source : india tv
OnePlus 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 24GB LPDR5X रैम का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है। फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
5/5Image Source : india tv
वनप्लस के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।