Published : Apr 20, 2026 04:06 pm IST, Updated : Apr 20, 2026 04:06 pm IST
1/5Image Source : OnePlus
OnePlus 13R को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये मौका अच्छा है क्योंकि इस फोन पर अमेजन अच्छी छूट ऑफर कर रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए आपको इसकी लॉन्च कीमत से कम पर लेने का अवसर मिल रहा है। लिहाजा इस फोन को अगर घर लाने का मूड है तो मौका हाथ से जानें ना दें।
2/5Image Source : OnePlus
OnePlus 13R फोन को खरीदने पर यूजर्स को पूरे 3000 रुपये बचाने का मौका मिल रहा है क्योंकि अमेजन पर ये हैंडसेट 41,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसका MRP साइट पर 44,999 रुपये दिखा रहा है जो कि इसका लॉन्च प्राइस है। इसका मतलब है कि ये अपनी लॉन्च कीमत से काफी कम रेट पर इस समय मिल रहा है।
3/5Image Source : OnePlus
वनप्लस 13आर फोन पर बैंक ऑफर, नो कॉस्ट ईएमआई और अच्छे एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। बैंक ऑफर के तहत चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर यूजर्स 2000 रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। यानी फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर 39,999 रुपये हो सकती है।
4/5Image Source : OnePlus
इसके अलावा OnePlus 13R को सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड्स से लेने पर 2345.03 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज से 37,550 रुपये तक का ऑफ मिल सकता है, ये एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन के ब्रांड, कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है।
5/5Image Source : OnePlus
वनप्लस का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च हुआ था। इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है। वनप्लस का यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। OnePlus 13R के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।