Published : May 08, 2026 02:13 pm IST, Updated : May 08, 2026 02:13 pm IST
1/5Image Source : India TV
OnePlus 13s की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की गई है। चीनी कंपनी का यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। यह फोन 12GB रैम और 512GB स्टोरेज स्टोरेज के साथ-साथ दमदार कैमरा के साथ आता है।
2/5Image Source : India TV
अमेजन पर चल रहे सेल में OnePlus 13s को लॉन्च प्राइस से 8,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। वनप्लस का यह फोन 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में घर ला सकते हैं।
3/5Image Source : India TV
इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 43,550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इस तरह से कुल मिलाकर एसी की खरीद पर करीब 9,250 रुपये तक की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर लेने पर यह और भी सस्ते में मिलेगा। हालांकि, यह आपके पुराने फोन के कंडीशन पर निर्भर करता है।
4/5Image Source : India TV
OnePlus 13s में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। फोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह फोन 6.32 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।
5/5Image Source : India TV
वनप्लस के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 50MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 5,850mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।