Published : Mar 18, 2026 06:29 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 06:29 pm IST
1/5Image Source : OnePlus
OnePlus 15 सीरीज में एक और दमदार फोन की एंट्री होने वाली है। चीनी कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसे अगले सप्ताह चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले साल लॉन्च हुए कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 13T का अपग्रेड होगा। भारत में इसे OnePlus 15s के नाम से पेश किया जा सकता है। फोन के बैटरी और कैमरा में अपग्रेड देखने को मिलेगा।
2/5Image Source : OnePlus
OnePlus ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। OnePlus 15T को चीन में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार फोन को शाम के 4:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसे घरेलू मार्केट में Oppo Shop की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से प्री-बुक किया जा सकेगा। प्री-बुकिंग में यूजर्स को वायरलेस हेडफोन ऑफर किया जा रहा है।
3/5Image Source : OnePlus
OnePlus 15T को 5 स्टोरेज ऑप्शन- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में खरीदा जा सकेगा। यह फोन प्योर कोका, रिलैक्सिंग माचा और हीलिंग व्हाइट चॉकलेट कलर में पेश किया जाएगा। कंपनी ने चीन में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
4/5Image Source : OnePlus
OnePlus के इस अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन में 6.32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिलेगा, जिसकी वजह से फोन पूरी तरह वाटरप्रूफ होगा। यह फोन 7,500mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।
5/5Image Source : OnePlus
वनप्लस का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज मिलेगा। साथ ही, यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएगा। फोन के बैक में 200MP + 50MP का कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।