Oppo ने लॉन्च किया Reno 14 5G का दिवाली एडिशन, देखें First Look
Oppo ने लॉन्च किया Reno 14 5G का दिवाली एडिशन, देखें First Look
Oppo ने अपने हाल में लॉन्च हुए फोन Reno 14 का दिवाली स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। नए वेरिएंट में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले खास फीचर दिया गया है। इस स्पेशल दिवाली गोल्ड कलर वाले मॉडल के बैक में आपको दिवाली की रंगोली का डिजाइन देखने को मिलेगा।
Published : Sep 25, 2025 05:32 pm IST, Updated : Sep 25, 2025 05:32 pm IST
1/5Image Source : Oppo
Oppo ने अपने हाल में लॉन्च हुए फोन Reno 14 का दिवाली स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। नए वेरिएंट में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले खास फीचर दिया गया है। इस स्पेशल दिवाली गोल्ड कलर वाले मॉडल के बैक में आपको दिवाली की रंगोली का डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इसमें एक यूनीक फीचर दिया गया है।
2/5Image Source : Oppo
Oppo Reno 14 Diwali एडिशन के बैक पैनल में हीट सेंसेटिव कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह इंडस्ट्री का पहला फोन है, जो इस टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन का बैक पैनल गर्म होने का बाद रंग बदल लेगा।
3/5Image Source : Oppo
इस स्पेशल एडिशन को 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह 36,999 रुपये में मिलेगा। दिवाली एडिशन के अलावा यह फोन फॉरेस्ट ग्रीन, पर्ल व्हाइट और मिंट ग्रीन कलर में भी आता है।
4/5Image Source : India TV
Oppo Reno 14 का स्टैंडर्ड वेरिएंट 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। हालांकि, इस फोन की कीमत में भी 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। यह फोन 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। दिवाली एडिशन के लिए यूजर्स को 2,000 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ेगा।
5/5Image Source : India TV
ओप्पो का यह फोन 6.6 इंच के AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज, 6000mAh की दमदार बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। फोन के बैक में 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा।