Published : Feb 05, 2026 02:52 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 01:37 pm IST
1/6Image Source : OPPO
OPPO Reno 15c अब आप भारत में खरीद सकते हैं और इसके लिए आपको फ्लिपकार्ट, अमेजन, मुख्य रिटेल चैनल और ओप्पो के ई-स्टोर पर जाकर खरीदने का मौका मिल रहा है। आज 5 फरवरी से इसकी पहली सेल शुरू हो चुकी है।
2/6Image Source : OPPO
इस फोन में 6.57 इंच फुल एचडी+(1,080 x 2,372 फिक्सल)AMOLED स्क्रीन मिलेगी जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का साथ मिलेगा। 100 परसेंट डीसीआई-पी3 कलर गैमट कवरेज के साथ 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।
3/6Image Source : OPPO
रेनो 15c के बैक में भी ट्रिपल कैमरा मिलता है। इनमें 50MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलता है।
4/6Image Source : OPPO
ये फोन 2 कलर ऑप्शन्स में आपको मिल रहा है और इनके नाम हैं Afterglow Pink और Twilight Blue। OPPO Reno 15c का 8जीबी रैम+ 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट आपको 34,999 रुपये में मिल पाएगा। वहीं 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में आपको मिल पाएगा।
5/6Image Source : OPPO
रेनो 15c में IP69 वॉटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस का सपोर्ट मिलता है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से बचाता है. इसके अलावा ये पानी में डूबने पर भी फोन को खराब होने से बचाने की काबिलियत रखता है।
6/6Image Source : OPPO
इस फोन के साथ आपको ColorOS 16 मिलता है जो एक आसान और ज्यादा सहज यूजर एक्सपीरीएंस प्रदान करता है। इसके साथ ही 5 सालों के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 6 सालों के सुरक्षा अपडेट का ये कमिटमेंट करता है, आप इस फोन के साथ इसका लाभ उठा सकते हैं।